- ये बीमारियां सुनने में तो आम लग रही हैं, परंतु इसका इलाज उतना ही गंभीर और नामुमकिन है
- मास्क पहनने के बाद हवा में फैलते संक्रमण शरीर में आसानी से प्रवेश नहीं करते
- विशेषज्ञ सिंगल मास्क की जगह डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं
लेखिका: प्रेरणा शर्मा (Writer Prerna Sharma)
Published on 9 May 2021 (Last Update: 9 May 2021, 9:10 PM IST)
आजकल का जमाना कोरोना काल हो गया है। दुनिया भर में हर जगह, हर क्षेत्र में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। यह एक महामारी है जिसके संक्रमण से खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, बुखार, आदि बीमारियां लग रही हैं। ये बीमारियां सुनने में तो आम लग रही है, परंतु इसका इलाज उतना ही गंभीर और नामुमकिन के कगार पर है। कोरोना वायरस हवा में फैल कर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यह नाक, मुंह के जरिए शरीर के अंदर प्रवेश करता है।
कोरोनावायरस से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से या उसे छूने से भी यह वायरस एक जगह से दूसरी जगह तक फैल जाता है। इससे बचने के लिए WHO ने मास्क पहनने को ही प्रथम प्राथमिकता दी है, क्योंकि मास्क ठोड़ी से लेकर मुंह और नाक को भी कवर करता है। मास्क पहनने के बाद हवा में फैलते संक्रमण शरीर में आसानी से प्रवेश नहीं करते।
आर्टिकल पीडिया ऐप इंस्टाल करें व 'काम का कंटेंट ' पढ़ें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.articlepediaबात मास्क की हो रही है तो बता दें कि बाजार में कई प्रकार के मास्क उपलब्ध हैं। जैसे कि N95, सर्जिकल मास्क, एक्टिवेट मास्क, कपड़े वाला मास्क, स्पंज मास्क, FFP1 मास्क।
इन सभी मास्क की बनावट और फायदे भी अलग-अलग है।
उदाहरण के तौर पर
- N95 मास्क, सर्जिकल और FFP1 मास्क = 95% तक हवा में फैलते वायरस के संक्रमण से बचाता है।
- एक्टिवेट मास्क= केवल10% तक हवा में फैलते वायरस के संक्रमण से बचाता है।
- कपड़े वाला मास्क और स्पंज मास्क = 0% हवा में फैलते संक्रमण से बचाते है, अर्थ यह है कि इन दोनों मास्क का हवा में फैलाते वायरस के संक्रमण से बचाने में कोई योगदान नहीं होता है।
कोरोना वायरस से बचने के लिए N95 और सर्जिकल मास्क ही सबसे बेहतर साबित हुए है। मास्क न केवल वायरस से आप का बचाव करते है, बल्कि हवा में शामिल धूल और बैक्टीरिया से भी बचाते है। इनकी बनावट वायरस से बचाव के तरीके के हिसाब से बनी है।
यह ठोड़ी से लेकर मुंह और नाक पर आसानी से फिट हो जाते हैं। ये मास्क हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस के छोटे-छोटे कणों को शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें...
कोरोना वायरस की दस्तक ने पहले सिंगल मास्क को अहमियत दी थी, लेकिन कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर ने अधिक सावधानियां बरतने की हिदायत दे दी है। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ सिंगल मास्क की जगह डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।
क्या होता है डबल मास्क?
डबल मास्क का अर्थ है, एक साथ दो मास्क का प्रयोग करना। यह फैलते वायरस की रोकथाम के लिए बहुत ही प्रभावशाली ऑप्शन है। डबल मास्क के लिए या पहले सर्जिकल मास्क पहनकर ऊपर से अन्य (N95,FFP1) कोई मास्क पहने जो कि एकदम फिट हो। ध्यान रहे एक साथ दो सर्जिकल या N95 मास्क ना पहने।
डबल मास्क पहनने के कई सारे फायदे हैं जैसे कि;
डबल मास्क के जरिए आपका मुंह एकदम कवर हो जाता है। कोरोनावायरस का फैलने का मुख्य जरिया हवा है। जो किसी भी व्यक्ति के खांसते, छींकते, गाते, बोलते वक्त वायरस हवा से होते हुए व्यक्ति के नाक, मुंह, आंख के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाता है। ऐसे मे सिंगल सर्जिकल मास्क हवा 52 प्रतिशत तक फिल्टर होती है। वहीं डबल मास्क में 85% तक हवा फिल्टर होती है।
मास्क पहनते समय ध्यान रखने वाली बातें
- मास्क हमेशा सही क्वालिटी का ही चुने जो कंफर्टेबल हो।
- मास्क ठोड़ी से लेकर मुंह और नाक तक ही कवर करके पहने जरूरत पड़ने पर हमेशा मास्क को ठोड़ी वाले हिस्से की तरफ से ही खोलें।
- मास्क गीला होने पर ना पहने।
- मास्क पहनने से पहले और हटाने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहने क्योंकि यह आपके लिए एक First Aid का काम करता है।
- मास्क पहनने के बाद बार-बार अपने हाथों से मास्क को ना छोड़े।
- दिखावे के लिए मास्क ना पहने कहने का मतलब यह है कि कान पर मास्क की डोरी कान मे लगाकर गर्दन पर मास्क को लटका हुआ ना छोड़ दे।
- हाथों में डिस्पोजेबल दस्तानों का प्रयोग करें क्योंकि वायरस किसी भी वस्तु या चीज को छू कर भी फैलता है। समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ करते रहें। ध्यान दें 75% अल्कोहल वाला सेनेटाइजर ही इस्तेमाल करें।
- डिस्पोजेबल मास्क और दस्ताने का एक दो बार से ज्यादा प्रयोग ना करें और कूड़ेदान में फेंक दें।
- प्रतिदिन कोरोना वायरस बढ़ते जा रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए घर पर ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकालें किसी भी पब्लिक प्लेस में, ट्रांसपोर्ट, अस्पताल या बाजार जाते समय डबल मास्क का ही प्रयोग करें।
- इन सभी बातों का सही ढंग से खुद पालन करें और दूसरों को भी पालन करने को कहें।
क्या इस लेखक का लेख (Content) आपको पसंद आया?
क्या आपको यह लेख पसंद आया ? अगर हां ! तो ऐसे ही यूनिक कंटेंट अपनी वेबसाइट / ऐप या दूसरे प्लेटफॉर्म हेतु तैयार करने के लिए हमसे संपर्क करें !
Article Pedia - #KaamKaContent (Associate with us) |
** See, which Industries we are covering for Premium Content Solutions!
Web Title: Why Double Mask Is Important Premium Unique Content Writing on Article Pedia
0 Comments